उत्तराखण्डकुमाऊं,

काठगोदाम डिपो पर निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा, गिरी निर्माणाधीन दीवार, मलबे में दबी महिला मजदूर

हल्द्वानी में काठगोदाम डिपो पर निर्माण कार्य के दौरान हादसा हो गया। डिपो पर अचानक निर्माणाधीन दीवार भरभराकर गिर गई। इस दौरान एक महिला मजूदर शांति मलबे में दब गई। स्थानीय लोगों, मजदूरों और पुलिस ने बमुश्किल करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद महिला को मलबे से निकाला और अस्पताल भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  यहां युवक ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती से किया दुष्कर्म, फिर बनाई अश्लील वीडियो, युवक ने मंगेतर को बताकर तुड़वाया रिश्ता। पढ़े पूरी खबर।

 

बताया जा रहा है कि महिला गोजाजाली की रहने वाली है। महिला के तीन बच्चे हैं। महिला का पति भी मजदूरी का ही कार्य करता है। आज वह किसी दूसरी साइट पर कार्य पर गया था। महिला की साथी महिलाओं का भी रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ दिल्ली से घूमने आया युवक नहाने के दौरान गंगा में डूबा, तलाश में जुटी पुलिस व एसडीआरएफ की टीम