लालकुआँ- बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाला गिरफ्तार पेंट का काम तलाशने के बहाने दिन में घूमते, रात में तोड़ते थे ताले

लालकुआं न्यूज़- हल्दूचौड़ में बंद मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी का सामान और 25 हजार रुपये बरामद हुए हैं। उसका साथी अभी फरार है।
पुलिस के अनुसार हल्दूचौड़ निवासी कलावती भट्ट करीब दो माह से उपचार के लिए अपनी बेटी के पास बेंगलुरु गई थीं। चार सितंबर को उनके बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की गई थी।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सुरागरसी के आधार पर 19 सितंबर को जयपुर बीसा से यासीन पुत्र सफी अहमद (35), निवासी डोंगपुरी, गदरपुर को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में यासीन ने साथी आबिद उर्फ लालू के साथ दिन में पेंट का काम तलाशने के बहाने बंद मकानों की रेकी करने और रात में ताला तोड़कर चोरी करने की बात बताई। पुलिस ने आरोपी से पीली धातु की अंगूठी, चांदी का मंगलसूत्र, पायल, दो जोड़ी बिछुए और सोने के लॉकेट की बिक्री से मिले 25 हजार रुपये बरामद किए। आबिद की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
कार्रवाई में चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी, कांस्टेबल गुरमेज सिंह और गणेश गिरी शामिल रहे।






