उत्तराखण्डकुमाऊं,

घरेलू गैस का पर्याप्त स्टॉक, उपभोक्ताओं को राहत

लालकुआं न्यूज़- इण्डेन की सुरुची इंडेन गैस सर्विस ने उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति पूर्व की तरह सुचारु रूप से जारी रहेगी। एजेंसी ने उपभोक्ताओं से गैस को लेकर किसी भी प्रकार की घबराहट न करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले 413 चालकों एवं सार्वजनिक स्थान पर नशा करने वाले 30 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस ने की कार्यवाही

 

एजेंसी के प्रबंधक जीवन सिंह ने बताया कि गैस की आपूर्ति पहले की तरह रिटेल में जारी रहेगी। उपभोक्ताओं को बुकिंग के आधार पर ही सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। एक सिलेंडर लेने के बाद उपभोक्ता 25 दिन के बाद ही दोबारा बुकिंग करा सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ किरायेदार ने साथी की हथौड़ी से सिर पर वार कर की हत्या, पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी

 

 

जब तक कंपनी या सरकार की ओर से कोई नया आदेश जारी नहीं होता, तब तक वर्तमान व्यवस्था के अनुसार ही गैस वितरण किया जाएगा।

 

वहीं खाद्य पूर्ति निरीक्षक लालकुआं मोहित कठायत ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से फिलहाल कमर्शियल (19 किलो) गैस सिलेंडरों की आपूर्ति बंद है, जबकि घरेलू गैस की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (बड़ी खबर) आंधी तूफान से यहां गिरा विशालकाय पेड़, 8 से 10 लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी, पढ़े पूरी खबर...