उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,जॉब अलर्ट,

देहरादून- यूकेपीएससी में इस भर्ती के एडमिट कार्ड किये जारी, पढ़ें कब और कहां होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की फॉरेस्ट गार्ड शारीरिक दक्षता परीक्षा 31 अक्तूबर से देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगी। आयोग ने इसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  (श्रद्धांजलि)- भारत माता की जय' के नारों के बीच शहीद वारंट ऑफिसर बलवंत सिंह खेतवाल को नम आंखों से दी जा रही अंतिम विदाई

आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया, फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा के लिए 1878 अभ्यर्थी अर्ह हुए हैं। बताया, 31 अक्तूबर को स्टेडियम में सुबह 6:30 बजे, 7:30 बजे और 8:30 बजे की तीन पालियों में 216-216 महिला अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराई प्राइवेट बस, आठ लोग घायल; यात्रियों ने बताई हादसे की वजह

एक, दो व तीन नवंबर को सुबह की दो-दो पालियों में 205-205 पुरुष अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। किसी भी अभ्यर्थी को अलग से एडमिट कार्ड जारी नहीं किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  दारोगाओं के तबादले के बाद अब सिपाही के भी हुए बम्पर तबादले, लिस्ट हुई जारी