उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,जॉब अलर्ट,

देहरादून- 11 साल का इंतजार खत्म होने की उम्मीद, उत्तराखंड में 275 फार्मासिस्ट पदों पर भर्ती की तैयारी

देहरादून न्यूज- उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे फार्मेसी प्रशिक्षित युवाओं के लिए अच्छी खबर है। स्वास्थ्य विभाग में करीब एक दशक बाद फार्मासिस्टों की नियमित भर्ती की कवायद शुरू हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के निर्देश पर विभाग ने 275 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव तैयार किया है। प्रस्ताव को शासन स्तर से मंजूरी मिलने के बाद कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा। इसके बाद वित्त एवं कार्मिक विभाग की सहमति मिलने पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो सकता है।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- IPS रचिता जुयाल ने दिया इस्तीफा, 10 साल की सेवा के बाद गृह मंत्रालय ने किया VRS मंजूर

दरअसल, स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से फार्मासिस्टों के पदों पर नियमित भर्ती नहीं हुई है। वर्ष 2005 में विभाग में 536 पदों पर भर्ती की गई थी। इसके बाद वर्ष 2009, 2013 और 2015 में बैकलॉग के कुछ पदों पर नियुक्तियां हुईं। हालांकि, इसके बाद से नियमित भर्ती नहीं होने के कारण फार्मेसी का प्रशिक्षण प्राप्त हजारों युवा सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं।

 

 

वर्ष 2015 में भी बेरोजगार युवाओं की मांग को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 500 पदों पर भर्ती करने का निर्णय लिया था, लेकिन यह प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। अब करीब 11 साल बाद 275 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव तैयार होने से युवाओं में एक बार फिर उम्मीद जगी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-यहां घर में जले दीये से लगी आग, घर में रखा सारा सामान जलकर हुआ राख

 

 

10 हजार से अधिक प्रशिक्षित युवाओं को मिल सकता है मौका

विभागीय सूत्रों के मुताबिक, स्वास्थ्य उपकेंद्रों में फार्मासिस्टों की नियुक्ति के लिए 275 पदों का प्रस्ताव तैयार किया गया है। फिलहाल शासन स्तर पर इस प्रस्ताव का परीक्षण किया जा रहा है। प्रदेश में 10 हजार से अधिक फार्मेसी प्रशिक्षित बेरोजगार युवा बताए जा रहे हैं। ऐसे में प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर युवाओं को सरकारी सेवा में रोजगार का अवसर मिल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ नदी से मिले मानव अंग, लोगों में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी।

 

 

रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता: सुबोध उनियाल

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि फार्मेसी संवर्ग के प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएं। इसी दिशा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 275 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्ताव को शासन स्तर पर परीक्षण के बाद कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा।