उत्तराखण्डकुमाऊं,

28 नवंबर को होगा नैनीताल दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक अधिवेशन, जुटेंगे दुग्ध उत्पादक और सहकारिता क्षेत्र की हस्तियां

हल्द्वानी में आयोजित होगा कार्यक्रम, मुकेश बोरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने पर चर्चा

लालकुआं न्यूज- नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड लालकुआं का 77वां वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन आगामी 28 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। हल्द्वानी के पीलीकोठी स्थित संकल्प वेंकट हॉल में होने वाले इस अधिवेशन में दुग्ध उत्पादकों, जनप्रतिनिधियों और सहकारिता क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी रहेगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं अति विशिष्ट अतिथियों के भी शामिल होने की जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड – यहाँ अब एक और भ्रष्ट अधिकारी रंगे हाथ रिश्वत ले हुआ गिरफ्तार

 

 

बुधवार को दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में संचालक मंडल के सदस्यों और अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वार्षिक अधिवेशन के आयोजन स्थल, कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। चर्चा के बाद सर्वसम्मति से 28 नवंबर को अधिवेशन आयोजित करने पर मुहर लगाई गई।

 

 

अधिवेशन में दुग्ध संघ की वर्षभर की गतिविधियों, वार्षिक प्रगति रिपोर्ट और आय-व्यय के विवरण प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके साथ ही दुग्ध उत्पादकों के हितों से जुड़ी योजनाओं, दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने, उत्पादकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और सहकारी व्यवस्था को मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।

यह भी पढ़ें 👉  राजस्व गांव की मांग पर बिंदुखत्ता से लालकुआं तक जुलूस, क्रमिक अनशन शुरू

 

 

कार्यक्रम के दौरान संघ की उपलब्धियों को साझा करने के साथ ही दुग्ध उत्पादकों के योगदान को भी प्रमुखता से रखा जाएगा। अधिवेशन में सहकारिता क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी से दुग्ध उत्पादकों को अपनी समस्याओं और सुझावों को रखने का अवसर भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहां हाईकोर्ट ने सड़को पर लावारिस घूम रहे पशुओं के मामले में नगर निगम हल्द्वानी से मांगा जवाब

 

 

बैठक में संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता, कृष्ण कुमार, आनंद सिंह नेगी, पुष्पा देवी, खष्टी देवी, दीपा देवी, हेमा देवी, दीपा देवी रैक्वाल एवं थान सिंह बिष्ट मौजूद रहे।

 

 

इसके अलावा दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पी एंड आई प्रभारी सुभाष बाबू, खलील अहमद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।