उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआँ- इस भाजपा नेता का ह्रदय गति रुकने से हुआ निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

लालकुआं न्यूज़- अत्यन्त मिलनसार एवं मृदु भाषी भारतीय जनता पार्टी के नेता बिंदुखत्ता इंद्रा नगर प्रथम निवासी बलवंत सिंह दानू का ह्रदय गति रुकने के बाद इलाज के दौरान बरेली के राममूर्ति चिकित्सालय में निधन हो गया। बलवंत सिंह दानू बिंदुखत्ता भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी - यहाँ शिक्षक को सस्ती स्कूटी का लालच पड़ा भारी, ठग ने लगाया ढाई लाख का चूना, पढ़े पूरी खबर।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हें हार्ट और किडनी की समस्या थी, जिसका इलाज बरेली के राममूर्ति हॉस्पिटल में चल रहा था, आज इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर ब्याप्त है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ सड़क किनारे हुक्काबाजी करना हरियाणा के तीन युवकों पड़ा भारी, पुलिस ने पकड़ कर ऐसे सिखाया सबक, तो रील बनाने वाले 100 लोगों पर हुई चालानी कार्यवाही

 

इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी शोक व्यक्त किया है, उनका अंतिम संस्कार कल दिनांक 5 सितंबर को रानीबाग स्थित चित्राशिला घाट पर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ सांड को पकड़ने में पालिका कर्मियों के छूटे पसीने, ऐसी हो गई सबकी हालत, पांच को पकड़कर भेजा हल्द्वानी गौशाला