उत्तराखण्डकुमाऊं,

रामनगर के मालधन में बिजली विभाग पर रिश्वत का आरोप, ‘15 किलो मुर्गा नहीं दिया तो ठोका 2 लाख का जुर्माना’

नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र के मालधन इलाके में बिजली विभाग पर गंभीर आरोप सामने आए हैं। एक उपभोक्ता ने विभागीय कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने और मांग पूरी न होने पर भारी-भरकम जुर्माना लगाने का आरोप लगाया है। मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

 

पीड़ित जयपाल सिंह का दावा है कि बिजली विभाग के कर्मचारियों ने उनसे रिश्वत के तौर पर 15 किलो मुर्गा मांगा। जब उन्होंने यह मांग पूरी नहीं की, तो उन पर करीब दो लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया गया। जयपाल सिंह के अनुसार, वे वर्ष 2018 से नियमित रूप से बिजली बिल जमा करते आ रहे हैं और उनके घर में किसी प्रकार के भारी बिजली उपकरण भी नहीं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड परिवहन निगम के इस तारीख से बसों के थम जाएंगे पहिये, पढ़ लें ये खबर

 

उन्होंने बताया कि उनके घर में दो बिजली कनेक्शन हैं—एक पोल्ट्री फार्म के लिए उनके नाम पर और दूसरा उनकी पत्नी नरमा देवी के नाम पर, जिस पर हाल ही में मीटर लगाया गया है। जयपाल का कहना है कि उनके घर में केवल सीमित बिजली उपयोग होता है, जबकि पानी की मोटर भी पड़ोसी सीता देवी के कनेक्शन से चलाई जा रही है।

 

पीड़ित परिवार ने विभागीय कर्मचारियों पर अभद्र व्यवहार करने के भी आरोप लगाए हैं। जयपाल सिंह और उनकी पत्नी का कहना है कि कर्मचारी बिना घर के अंदर जांच किए ही जुर्माना लगा गए। आरोप है कि उन्होंने मीटर से छेड़छाड़ की, बिजली बिल फाड़ दिया और थाने भेजने की धमकी भी दी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ चलती कार की छत पर स्टंटबाजी, वीडियो वायरल—नैनीताल पुलिस ने सिखाया सबक, वाहन सीज

 

इस मामले में पड़ोसी सीता देवी ने भी जयपाल सिंह के दावों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पिछले दो महीनों से उनके कनेक्शन से ही पानी की मोटर चलाई जा रही है।

 

हालांकि, बिजली विभाग ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। विभाग के जेई मतीम खान ने कहा कि कार्रवाई पूरी तरह नियमानुसार की गई है। उनके अनुसार, उपभोक्ता की शिकायत के आधार पर निरीक्षण किया गया और मौके पर मिले उपकरणों के आधार पर जुर्माना लगाया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि निरीक्षण की वीडियो रिकॉर्डिंग विभाग के पास मौजूद है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूल की बालिकाओं को मिल सकती है फीस में छूट पढ़ें पूरी खबर

 

फिलहाल यह मामला आरोप-प्रत्यारोप के बीच उलझा हुआ है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है, वहीं विभाग का पक्ष भी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।