उत्तराखण्डकुमाऊं,

अल्मोड़ाः घर के आंगन में खेल रही मासूम घर में बनी पानी की टंकी में गिरी, उपचार के दौरान बच्ची की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

अल्मोड़ा न्यूज़– अक्सर बच्चों के साथ हादसों की खबरें आती रहती है। लेकिन इसके बावजूद भी लोग लापरवाही करते दिखते है। अब खबर उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से है। जहां एक तीन साल की मासूम बच्ची खेलते हुए घर में बनी पानी की टंकी में गिर गई। आनन-फानन में बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- हाईकोर्ट के द्वारा पूरे प्रदेश के राजमार्गों और सड़कों के किनारे हुए अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए, चार सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के हवालबाग विकासंखड के ग्राम पंचायत पहल में रितिका घर पर खेल रही थी कि तभी खेलते-खेलते वह पानी की टंकी में गिर कर डूब गई। आनन-फानन में परिजनों ने उसे बाहर निकला और तत्काल बेस अस्पताल लेकर गये। जहाँ उपचार के लिए आईसीयू में भर्ती किया गया था। लेकिन उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- चारधाम की यात्रा पर आए गुजरात के यात्री की हृदय गति रुकने से हुई मौत...

वही बताया जा रहा है कि बच्ची के गिरने की जानकारी भी परिजनों को देर से मिली। जिस कारण उसे अस्पताल लाने में भी देरी हो गई। मासूम की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ रील बनाने के चक्कर नदी में बह गई महिला, मासूम बच्ची चिल्लाती रही मम्मी-मम्मी,