उत्तराखण्डकुमाऊं,

एलबीएस कॉलेज हल्दूचौड़ में वार्षिक क्रीड़ा समारोह का आयोजन

लालकुआं न्यूज़- लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दुचौड़ में षष्ठम वार्षिक समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जिसमें विभिन्न एथलीट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ चोरगलिया पुलिस ने शराब की तस्करी कर रहे 1 व्यक्ति को 184 पाउच अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार

वही छात्रा वर्ग में नेहा बिष्ट विजेता एवं खुशी आर्या उपविजेता व छात्र वर्ग में नितिन धामी विजेता तथा शुभम कोठारी एवं हिमांशु कार्की संयुक्त रूप से उपविजेता रहे । विजेता एवं उपविजेता छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल द्वारा ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता में दर्दनाक हादसा: स्कूटी स्लिप होने से 26 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

इस दौरान प्राचार्य डॉ बीना मथेला, क्रीड़ा प्रभारी डॉ मनोज जोशी, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ जे के गौतम, डॉ एल एम पांडे, डॉ हेमचंद्र, डॉ आरके सिंह, डॉ मंजू जोशी, डॉ पूनम मियान,डॉ विपिन चंद्र जोशी, हरीश जोशी, गणेश जोशी एवम समस्त छात्र संघ पदाधिकारी समेत समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- 02 मार्च को होगी सहायक अध्यापक पदों की भर्ती परीक्षा, इन बातों का ध्‍यान रखना जरूरी