उत्तराखण्डकुमाऊं,

डीपीएस हल्द्वानी की अरिना रघुवंश बनीं जिला टॉपर, 98.8 प्रतिशत अंक हासिल

लालकुआं न्यूज़– सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय की छात्रा अरिना रघुवंश ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल करने के साथ जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ निवेश के झांसे में रिटायर शिक्षक हुआ धोखाधड़ी का शिकार, गवाएं साढ़े सात लाख रुपये

 

विद्यालय की छात्रा जिज्ञासा भट्ट ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा तथा निशिका पपने ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों की इस सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्राचार्य एवं प्रबंधन समिति ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह उपलब्धि संभव हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- पीएम मोदी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों का किया उद्घाटन, बोले- इससे अर्थव्यवस्था बढ़ेगी, UCC पर कही ये बात

 

 

उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिसर में छात्राओं की सफलता पर मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई। इस दौरान शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को बधाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- सीएम धामी ने संभाला मोर्चा, आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर ली जानकारी, केंद्र की भी नजर