उत्तराखण्डकुमाऊं,

पिथौरागढ़ हाईवे पर बड़ा हादसा: 100 मीटर खाई में गिरी कार, एक युवक गंभीर

पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाट के समीप रविवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

जानकारी के अनुसार लोहाघाट से पिथौरागढ़ की ओर जा रही कार संख्या यूके 03-3999 घाट पुल से पहले अचानक अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही बाराकोट चौकी, लोहाघाट थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड - पति की हत्या कर प्रेमी संग भागने की थी साजिश, पुलिस ने पत्नी और प्रेमी को किया गिरफ्तार, जाने पूरा मामला

 

स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाकर वाहन में फंसे दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में युवराज ओली (18) पुत्र राज किशोर निवासी सुई गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दीपेश खर्कवाल (18) पुत्र गिरीश खर्कवाल निवासी पिथौरागढ़ को मामूली चोटें आईं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में निवेश का पराक्रम: अमित शाह ने दी सीएम धामी को ‘सुपर शाबासी’

 

दोनों घायलों को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से तुरंत उप जिला अस्पताल लोहाघाट लाया गया, जहां डॉ. मानसी और डॉ. रविंद्र बोरा ने उनका उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार दीपेश को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  गूगल पे ने ग्राहकों को दिया तगड़ा झटका! फ्री में पेमेंट की सुविधा होगी बंद, ऐसे ट्रांजेक्शन्स पर देना होगा अब चार्ज

 

वहीं सिर में गंभीर चोट लगने के कारण युवराज को सिटी स्कैन के लिए चंपावत रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर वहां से उन्हें एयर लिफ्ट कर एम्स भेजा गया है।