उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून में शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, पति और ननद गिरफ्तार

देहरादून न्यूज़- डोईवाला क्षेत्र में शिक्षिका सृष्टि कंडारी की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में मृतका के पति सौरभ खत्री और ननद सुरभि खत्री उर्फ चारू को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस अपने साथ ले गई। मामले की विवेचना अभी जारी है।

 

 

पुलिस के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी डोईवाला के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया था। टीम ने शिकायत, गवाहों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- उत्तराखंड में परिषदीय परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट

 

 

नवंबर 2025 में हुई थी सृष्टि की शादी

जानकारी के अनुसार, श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल निवासी सीमा कंडारी ने 29 जुलाई को डोईवाला कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनकी बेटी सृष्टि कंडारी का विवाह नवंबर 2025 में हर्रावाला निवासी सौरभ खत्री से हुआ था।

 

 

शिकायत में आरोप लगाया गया कि शादी के बाद से सृष्टि को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतका की मां ने आरोप लगाया कि पति, सास और ननद की कथित प्रताड़ना के चलते सृष्टि की मौत हुई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- (दुःखद) सेंचुरी पेपर मिल के सीईओ का हृदय गति रुकने से हुआ निधन

 

 

वीडियो को भी जांच में शामिल किया

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इस दौरान मृतका के परिजनों और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए गए। पुलिस के अनुसार, मृतका की मां की ओर से उपलब्ध कराया गया एक वीडियो भी जांच के दायरे में लिया गया है।

 

 

पुलिस ने जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सौरभ खत्री (36) और उसकी बहन सुरभि खत्री उर्फ चारू (37) को हर्रावाला स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- भारी बारिश के चलते इस जिले में कल 4 जुलाई को स्कूल बंद करने के आदेश हुए जारी

 

 

अन्य आरोपितों की भूमिका की भी जांच

पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना अभी जारी है। मामले में अन्य आरोपितों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

नोट: मामले में लगाए गए दहेज प्रताड़ना और अन्य आरोप अभी पुलिस जांच का विषय हैं। आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।