उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- टांडा जंगल में हाथी से टकराई बाइक, दो भाइयों की दर्दनाक मौत

हल्द्वानी न्यूज़- टांडा जंगल क्षेत्र में हाथी कॉरिडोर के पास शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसे में रिश्ते के दो भाइयों की जान चली गई। दोपहिया वाहन के सामने अचानक हाथी आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने बरेली ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। रविवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में पुलिस के इकबाल को खुलेआम चुनौती, दिनदहाड़े फायरिंग से यहाँ मचा हड़कंप, देखे वीडियो

 

पुलिस के अनुसार, मूल रूप से शाहजहांपुर (कटरा) निवासी और वर्तमान में बनभूलपुरा के गफूर बस्ती में रहने वाले 26 वर्षीय शकील और 28 वर्षीय जाफर शनिवार शाम हल्द्वानी से रुद्रपुर की ओर जा रहे थे। बेलबाबा से आगे टांडा रोड स्थित हाथी कॉरिडोर में अचानक एक हाथी उनके दोपहिया वाहन के सामने आ गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

 

हादसे में वाहन चला रहे शकील के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि पीछे बैठे जाफर भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ तेज रफ्तार डम्पर ने उजाड़ा पूरा परिवार: लक्सर सड़क हादसे में मासूम के बाद पिता की भी मौत, मां की हालत गंभीर

 

घटना के बाद राहगीरों ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने शकील को मृत घोषित कर दिया। वहीं जाफर की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन बरेली ले जाते समय रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई। परिजन उसे वापस सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- सत्यापन नहीं तो कार्यवाही है तय, सत्यापन न कराने वाले 24 मकान मालिकों पर 2.40 लाख का वसूला जुर्माना

 

दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके पैतृक गांव शाहजहांपुर ले जाया जाएगा। बताया जा रहा है कि दोनों युवक हल्द्वानी में रहकर आर्टिफिशियल ज्वेलरी और कपड़ों की फेरी का काम करते थे। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ।