उत्तराखण्डकुमाऊं,

ब्रेकिंग: हल्द्वानी के KVM स्कूल में भीषण आग, धू-धू कर जली स्कूल बिल्डिंग; मची अफरा-तफरी

हल्द्वानी न्यूज़- शहर के मुखानी क्षेत्र स्थित KVM स्कूल की बिल्डिंग में मंगलवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और स्कूल भवन धू-धू कर जलने लगा। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ आयुष्मान योजना के बिलों में मिली गड़बड़ी, 250 अस्पतालों को हुआ नोटिस जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का अभियान शुरू किया और आग पर काबू पाने के लिए लगातार पानी की बौछार की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र को भी सतर्क कर दिया गया है।

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेजी से पूरे भवन में फैल गई, जिसके चलते कुछ ही देर में स्कूल का बड़ा हिस्सा आग की चपेट में आ गया। राहत एवं बचाव दल मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार ने यूपी के बाहुबली विधायक राजा भैया को दिया तगड़ा झटका, जब्त कर ली पत्नी की जमीन

 

 

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और संबंधित विभाग की टीमें नुकसान का आकलन करने के साथ-साथ आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच में जुट गई हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(भर्ती -भर्ती) UKPSC में EO और राजस्व निरीक्षक के पदों पर आई भर्ती, ऐसे करे आवेदन

 

 

फायर ब्रिगेड की टीम आग पर पूरी तरह काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई है। घटना से संबंधित अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।