उत्तराखण्डकुमाऊं,

(ब्रेकिंग) पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा: मुनस्यारी मार्ग पर कार खाई में गिरी, दो की मौत, दो गंभीर घायल

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बंगापानी क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) यहाँ बिना मान्यता के चल रहे इस स्कूल पर हुई ये कार्यवाही, पढे पूरी खबर

 

आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली नंबर की एक कार पिथौरागढ़ से मुनस्यारी की ओर जा रही थी। जैसे ही कार बंगापानी क्षेत्र के उमरगड़ा के पास पहुंची, अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पंचायत चुनाव- बैलेट पेपर के रंग से कर सकेंगे पहचान, प्रधान का होगा हरा, तो जिपं सदस्य का होगा गुलाबी

 

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

 

दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस और प्रशासन मृतकों की पहचान करने में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता- यहां ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से घायल हुए तीन युवकों में से दो युवक की हुई मौत, तीसरे का चल रहा है उपचार

 

प्रशासन के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।