उत्तराखण्डकुमाऊं,

गौलापार में बस और स्कूटी की भिड़ंत, बिंदुखत्ता निवासी युवक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत

हल्द्वानी न्यूज़– गौलापार में ताज रेस्टोरेंट के पास देर रात हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। स्कूटी और बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर में युवक बस के टायर के पास फंस गया। पुलिस व दमकल कर्मियों ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।

 

 

जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब आठ बजे एक युवक टैक्सी स्कूटी लेकर गौलापार से लालकुआं की ओर जा रहा था। इस दौरान खेड़ा स्थित ताज रेस्टोरेंट के पास स्कूटी चोरगलिया से आ रही खाली बस से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार बस के नीचे जा फंसा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड -(बेहद दुःखद) यहाँ सड़क दुर्घटना में दो रेंजरों समेत चार की मौत, नई गाड़ी का ट्रायल कर रहे थे अधिकारी

 

 

सूचना मिलने पर काठगोदाम थानाध्यक्ष पंकज जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद दमकल कर्मियों को बुलाया गया। दमकल टीम ने कटर मशीन से बस का हिस्सा काटकर युवक को बाहर निकाला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है जबकि चालक फरार है।

यह भी पढ़ें 👉  घने कोहरे और शीतलहर के चलते नैनीताल के भाबर क्षेत्रों में कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र दो दिन रहेंगे बंद

 

 

पुलिस को मृतक की जेब से एक आधार कार्ड मिला है, जिसमें नाम पूरन सिंह टाकुली (28) पुत्र कुंदन सिंह टाकुली, निवासी बिंदुखत्ता दर्ज है। पुलिस ने शिनाख्त की पुष्टि के लिए लालकुआं पुलिस से संपर्क किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, चार एआरटीओ अधिकारियों के तबादले

 

 

हादसे का मंजर देख सहम गए लोग
घटना की खबर लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे का दृश्य इतना भयावह था कि लोग सहम गए। युवक का आधा हिस्सा क्षत-विक्षत हो चुका था। भीड़ बढ़ने से जाम की स्थिति भी बन गई, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया।