उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड रोडवेज में जल्द शुरू होगी WhatsApp से बस टिकट बुकिंग, QR ई-टिकट से होगा सफर आसान

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड परिवहन निगम यात्रियों की सुविधा के लिए जल्द ही व्हाट्सएप के जरिए बस टिकट बुकिंग की नई सेवा शुरू करने जा रहा है। इस सुविधा के लागू होने के बाद यात्री घर बैठे केवल व्हाट्सएप के माध्यम से बस टिकट बुक कर सकेंगे और भुगतान करने के तुरंत बाद उनके मोबाइल पर QR/बारकोड आधारित ई-टिकट उपलब्ध हो जाएगा।

 

 

प्रदेश में उत्तराखंड रोडवेज की बसों से प्रतिदिन करीब 90 हजार यात्री सफर करते हैं। वर्तमान में यात्रियों को टिकट के लिए ऑनलाइन पोर्टल या बस में कंडक्टर से टिकट लेना पड़ता है। नई व्यवस्था शुरू होने के बाद टिकट बुकिंग का एक और आसान और डिजिटल विकल्प यात्रियों को मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  प्रशिक्षण और टीमवर्क ही आपदा में सबसे बड़ी ताकत - सीईओ अजय कुमार गुप्ता

 

 

 

ऐसे होगी WhatsApp से टिकट बुकिंग

परिवहन निगम जल्द ही एक आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर जारी करेगा। इस नंबर पर मैसेज भेजने के बाद यात्रियों को यात्रा से जुड़ी जानकारी भरनी होगी। इसके बाद किराया भुगतान के लिए QR कोड भेजा जाएगा। भुगतान सफल होते ही यात्री के व्हाट्सएप पर QR/बारकोड आधारित ई-टिकट भेज दिया जाएगा, जिसे यात्रा के दौरान दिखाकर सफर किया जा सकेगा।

 

 

कंडक्टर QR स्कैन कर करेगा टिकट सत्यापित

बस में मौजूद कंडक्टर अपने इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन (ETM) से यात्री के ई-टिकट पर मौजूद QR या बारकोड को स्कैन करेगा। स्कैन करते ही टिकट की पूरी जानकारी मशीन पर दिखाई दे जाएगी। फिलहाल यह सुविधा उन्हीं बसों में उपलब्ध होगी, जहां पहले से ऑनलाइन टिकट बुकिंग की व्यवस्था मौजूद है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ मलबे में दबा हुआ वाहन मिला, दबे हुए वाहन से पांच लोगों के शव बरामद, गुजरात से उत्‍तराखंड आए थे घूमने सभी यात्री।

 

 

एनआईसी के साथ तकनीकी तैयारी जारी

उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक (संचालन) क्रांति सिंह ने बताया कि इस सुविधा को शुरू करने के लिए एनआईसी (National Informatics Centre) के साथ तकनीकी स्तर पर काम चल रहा है। साथ ही सर्वर संबंधी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि टिकट बुकिंग के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  8 साल से सऊदी अरब में फंसे उत्तरकाशी के इंद्रमणि नौटियाल, बेटी का छलका दर्द- "कोई भगवान बनकर पापा को घर वापस ला दे"

 

 

उन्होंने बताया कि हाल ही में परिवहन मंत्री ने भी यात्रियों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नई तकनीकों को जल्द लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में व्हाट्सएप टिकट बुकिंग सेवा को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

 

 

यात्रियों को होंगे ये बड़े फायदे

  • घर बैठे WhatsApp से टिकट बुक करने की सुविधा।
  • ऑनलाइन भुगतान के तुरंत बाद QR आधारित ई-टिकट।
  • टिकट काउंटर पर लाइन में लगने की जरूरत नहीं।
  • कंडक्टर QR स्कैन कर तुरंत टिकट सत्यापित करेगा।
  • डिजिटल और तेज टिकटिंग व्यवस्था से सफर होगा अधिक सुविधाजनक।