उत्तराखण्डगढ़वाल,
हरिद्वार में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 94 इंस्पेक्टर और दरोगाओं के तबादले

हरिद्वार न्यूज- हरिद्वार जिले में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह भुल्लर ने 94 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों (इंस्पेक्टर व दरोगाओं) के तबादले किए हैं। इस फेरबदल के तहत कई पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तबादला सूची के अनुसार भगवान सिंह मेहर को श्यामपुर कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक (कोतवाल) नियुक्त किया गया है। एसएसपी के इस आदेश के बाद जिले की कई कोतवालियों, थानों और चौकियों में पुलिस अधिकारियों की तैनाती में बदलाव हुआ है।
पुलिस विभाग में किए गए इस व्यापक फेरबदल को कानून व्यवस्था और पुलिसिंग को बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।











