उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में 17 अधिकारियों के विभाग बदले, ललितलिना फनई को आबकारी और ब्रजेश संत को खेल विभाग की जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड शासन में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) और सचिवालय सेवा के कुल 17 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। 25 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत कई अधिकारियों से महत्वपूर्ण विभागों का दायित्व वापस लिया गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

 

 

शासनादेश के अनुसार, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ललितलिना फनई को प्रमुख सचिव आबकारी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, दिलीप जावलकर से सचिव वित्त विभाग का दायित्व वापस ले लिया गया है। डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा को सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- जमीन के सीमांकन के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, राजस्व निरीक्षक निलंबित

 

 

इसी क्रम में ब्रजेश कुमार संत को सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. आर. राजेश कुमार को सचिव औद्योगिक विकास (खनन) के साथ महानिदेशक खनन का दायित्व दिया गया है। युगल किशोर पंत को सचिव तकनीकी शिक्षा विभाग और रंजना राजगुरु को सचिव नियोजन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

 

इन अधिकारियों की भी बदली जिम्मेदारी

आईपीएस अधिकारी अमित सिन्हा से विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण का दायित्व वापस लिया गया है। रीना जोशी को अपर सचिव श्रम विभाग बनाया गया है। विनीत कुमार को अपर सचिव जलागम एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सहित संबंधित अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ जंगल मे बने प्लांटेशन की चौकीदारी कर रहे बुजुर्ग को हाथी ने कुचला, मौत

 

 

मनोज गोयल को अपर सचिव वित्त विभाग और मेहरबान सिंह बिष्ट को अपर सचिव गृह विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, अभिनव शाह को अपर सचिव सहकारिता विभाग के साथ निबंधक सहकारिता बनाया गया है।

 

 

पीसीएस अधिकारी बीएस चलाल को निदेशक दुग्ध विकास एवं निदेशक महिला डेयरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि इलागिरी को अपर आयुक्त नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले बनाया गया है।

 

 

इसके अलावा सचिवालय सेवा के अधिकारी विक्रम सिंह यादव से अपर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का दायित्व वापस लिया गया है। महिमा रौंकली को अपर सचिव वन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- 2025 के लिए उत्तराखंड राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित,छुट्टियों की सूची जारी

 

 

एक ही दिन में प्रशासन और पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल

शासन की ओर से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को वर्तमान जिम्मेदारियों से कार्यमुक्त होकर नवीन तैनाती पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कार्यभार प्रमाणक शासन को उपलब्ध कराने को कहा गया है।

 

 

गौरतलब है कि 25 नवंबर को ही उत्तराखंड शासन ने पुलिस महकमे में भी 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए थे। इस तरह एक ही दिन में प्रशासनिक और पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं। इन फैसलों से प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण हुआ है।