उत्तराखण्डकुमाऊं,

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा के संबंध में बीजेपी पदाधिकारियो के साथ ली बैठक

पिथौरागढ़ न्यूज़– कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे, मंत्री गणेश जोशी सोमवार को पिथौरागढ़ पहुंचे। जहां कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में आगामी 12 अक्टूबर को पिथौरागढ़ में होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा के संबंध में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, आठ जिलों में बारिश और तेज हवाओं का यलो अलर्ट

वही बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनपद में आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को सफल बनाने को लेकर गहनता से चर्चा की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा को सफल बनाने में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का पार्टी कार्यकर्ताओं को आव्हान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड – यहाँ शीतलहर को देखते हुए इस जिले में 25 तक अवकाश घोषित


इस अवसर पर बैठक में रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, बीजेपी प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, बलवंत सिंह भोर्याल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर के पार्टी जिलाध्यक्ष सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  एलबीएस कॉलेज में हिमांशु पांडे अध्यक्ष, खुशी मेहता कोषाध्यक्ष निर्वाचित अध्यक्ष पद पर 28 और कोषाध्यक्ष पद पर 204 मतों से जीत, आठ पदों पर निर्विरोध निर्वाचन