उत्तराखण्डकुमाऊं,

मुख्यमंत्री धामी के कुशल नेतृत्व एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट के अभेद्य चुनाव प्रबंधन से मिली केदारनाथ उप चुनाव में शानदार जीत- प्रदीप बिष्ट

  • मुख्यमंत्री धामी के कुशल नेतृत्व एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट के अभेद्य चुनाव प्रबंधन से मिली केदारनाथ उप चुनाव में शानदार जीत- प्रदीप बिष्ट

हल्द्वानी न्यूज़– केदारनाथ उप चुनाव में भाजपा को मिली शानदार जीत को वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व जिलाध्यक्ष नैनीताल प्रदीप बिष्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अभेद्य चुनाव प्रबंधन का परिणाम बताया। प्रदीप बिष्ट ने कहा कांग्रेस पार्टी का छल प्रपंच और दुष्प्रचार केदारनाथ विधानसभा की जनता ने एक सिरे से नकार दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहां बिजली कनेक्शन के नाम पर उपभोक्ताओं को लगाया लाखों का चूना, पढ़े पूरी खबर

 

 

प्रदीप बिष्ट ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा नेतृत्व वाले गठबंधन महायुति की जबरदस्त जीत को सुनामी की संज्ञा देते हुए इस विजय को ऐतिहासिक बनाने का श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईमानदार नेतृत्व को दिया। कांग्रेस पार्टी को देश एवं प्रदेश के समस्त चुनाव परिणामों में शिकस्त इस बात के स्पष्ट संकेत देते हैं कि देश की जनता देश को बांटने वालों के साथ कभी खड़ी नहीं है । देश और प्रदेश की जनता दुनिया में देश का मान सम्मान बढ़ाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मजबूती से खड़ी है। आम जनता को पता है उनका देश एवं उत्तराखंड प्रदेश सुरक्षित हाथों में है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) यहाँ चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन राजकीय मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग अधिकारी पदों पर आई बंपर भर्ती

 

 

प्रदीप बिष्ट ने कहा केदारनाथ विधानसभा की जीत समस्त कार्यकर्ताओं की निष्ठा , अथक परिश्रम और जनता जनार्दन का भाजपा सरकार की नीतियों पर अपार विश्वास का प्रतीक है । उन्होंने कहा देश भर के अभूतपूर्व चुनाव परिणामों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा सरकारों का विकास , सुशासन, सामाजिक , आर्थिक एवं सांस्कृतिक पुनरुथान कार्यशैली जिम्मेदार है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- भारी बारिश के चलते शेरनाला में पानी का बहाव हुआ तेज, हल्द्वानी-सितारगंज मार्ग यातायात के लिए हुआ बंद

 

 

प्रदीप बिष्ट ने कहा कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति एवं भ्रमित करने वाली यात्राओं को नकारते हुए,केदारनाथ की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के विकास कार्यां पर अपनी मुहर लगाई है।