उत्तराखण्डकुमाऊं,

नीट अनियमितताओं पर कांग्रेस का डिजिटल संवाद, युवाओं ने रखी बेबाक राय

लालकुआं न्यूज़- नगर कांग्रेस कमेटी लालकुआं द्वारा बुधवार को एन.डी. तिवारी बैंकट हॉल में नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर डिजिटल संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर परीक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए।

 

 

डिजिटल संवाद में वक्ताओं ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों ने युवाओं के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। लाखों छात्र वर्षों की मेहनत और कठिन तैयारी के बाद इन परीक्षाओं में शामिल होते हैं, ऐसे में किसी भी प्रकार की अनियमितता उनके भविष्य और मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है। उन्होंने परीक्षा प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्षता सुनिश्चित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पुलिस ने 1 युवक को 140 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार

 

 

कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं ने भी बेबाक राय रखते हुए कहा कि परीक्षा प्रणाली ऐसी होनी चाहिए जिस पर प्रत्येक अभ्यर्थी को पूर्ण विश्वास हो। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनाने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं के सपनों और भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड के पास फटा बादल, नौ मजदूर लापता, दो के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

 

 

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करती रही है और आगे भी छात्रों के हितों से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा और रोजगार से जुड़े विषयों पर सरकार को गंभीरता से कदम उठाने चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में केदारनाथ यात्रियों से ठगी, फर्जी ट्रैवल एजेंट ने वसूले किराए; चालक के 8 हजार भी उड़ाए

 

 

कार्यक्रम में किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हेमवती नंदन दुर्गापाल, हरेंद्र बोरा, बीना जोशी, कुंदन सिंह मेहता, नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे, प्रदीप बथयाल, सईद सिद्दीकी, हिमांशु कबड़वाल, एलबीएस के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विजय सामंत, सुहैल सिद्दीकी, दीपक बत्रा, हेमंत पांडे, योगेश उपाध्याय, मोहन कूड़ाई, सूरज राय, डॉ. बालम सिंह बिष्ट, कमलेश यादव, नवीन कापड़ी, सुमित कार्की, अमजद खान, विशाल झा, ललित भट्ट, खजान सहित अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।