उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में रहस्यमयी हालात में NEET छात्रा की मौत, डायरी के एक वाक्य पर टिकी जांच

हल्द्वानी न्यूज़- डॉक्टर बनने का सपना लेकर मध्य प्रदेश से हल्द्वानी आई 19 वर्षीय छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मुखानी थाना क्षेत्र की है। मृतका की पहचान मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के मानीपुरा कोलारस निवासी अंजलि जाटव के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन एक डायरी में लिखी रहस्यमयी लाइन ने जांच को नया मोड़ दे दिया है।

 

 

पुलिस के अनुसार, अंजलि जाटव 30 मई 2026 को हल्द्वानी आई थी। उसने मुखानी स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान में NEET परीक्षा की तैयारी के लिए दाखिला लिया था। अंजलि के बड़े भाई ने भी इसी संस्थान से तैयारी कर NEET परीक्षा पास की थी और वर्तमान में AIIMS भोपाल में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। भाई की सफलता से प्रेरित होकर परिवार ने अंजलि को भी डॉक्टर बनने के सपने के साथ हल्द्वानी भेजा था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पुलिस की टीम ने 101 पाउच अवैध शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

 

 

अंजलि खाटू श्याम मंदिर के पास स्थित कोचिंग संस्थान से जुड़े एक पीजी में रह रही थी। वह इन दिनों डेमो क्लासेस ले रही थी और उसकी नियमित कक्षाएं 29 जून से शुरू होने वाली थीं।

 

 

मंगलवार देर रात मामले का खुलासा तब हुआ जब एक अज्ञात युवक ने अंजलि की सहेली को फोन कर बताया कि वह उसका फोन नहीं उठा रही है। सहेली ने तत्काल इसकी जानकारी अन्य लोगों और पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। खिड़की की जाली काटकर कमरे में प्रवेश किया गया, जहां अंजलि दुपट्टे के फंदे से लटकी हुई मिली।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (बड़ी खबर) 19 बीघा जमीनी को लेकर अधिवक्ता उमेश नैनवाल की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

 

पुलिस ने छात्रा को तुरंत नीचे उतारकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

 

जांच के दौरान पुलिस को अंजलि के कमरे से एक डायरी मिली। डायरी में लिखा था, ‘एक को छोड़ दिया है, दूसरे को नहीं छोड़ूंगी।’ इस लाइन को जांच का महत्वपूर्ण सुराग मानते हुए पुलिस प्रेम-प्रसंग समेत अन्य संभावित पहलुओं पर भी जांच कर रही है।

 

 

एसपी सिटी मनोज कात्याल ने बताया कि छात्रा का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर उसकी कॉल डिटेल, सोशल मीडिया गतिविधियों और गूगल सर्च हिस्ट्री की जांच की जा रही है। साथ ही उस युवक की पहचान और तलाश की जा रही है, जिसने घटना से पहले सहेली को फोन किया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड - यहां कार गिरी खाई में , एक कि मौत, 5 घयाल।

 

 

पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना दे दी है। अंजलि की मां और भाई हल्द्वानी पहुंच चुके हैं। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी, जिसके बाद मौत के कारणों का और स्पष्ट पता चल सकेगा।

 

 

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मोबाइल डेटा और अन्य साक्ष्यों की जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।