उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज सभी जिलों में बारिश के आसार, पहाड़ों में बिजली और तेज हवाओं का यलो अलर्ट

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने गुरुवार को राज्य के सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई है। पहाड़ी जिलों के लिए आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मैदानी इलाकों में भी हल्की बूंदाबांदी और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

 

 

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ समेत अन्य पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी बहुत हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम में बदलाव के चलते तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- सीएम धामी ने सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया

 

 

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

26 जून:
राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में मौसम सामान्यतः साफ और शुष्क रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- मंदिर से लौट रही नाबालिग से चलती गाड़ी में दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी टैक्सी चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

 

27 जून:
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

 

 

28 जून:
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। राज्य के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश और गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हुआ भीषण सड़क हादसा: शादी से लौट रहे ज्वेलर की मौत, पत्नी-बच्चों समेत पांच गंभीर

 

 

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को भी सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।