उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून में दर्दनाक हादसा: सिटी बस ने 6 लोगों को कुचला, घायलों को ई-रिक्शा और ऑटो से पहुंचाया अस्पताल

देहरादून न्यूज़- राजधानी देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र के लालपुर इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक सिटी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चल रहे लोगों पर चढ़ गई, जिससे छह से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पैदल जा रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई लोग सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : बेटे का इलाज कराने आए पिता का बैग चोरी, मंदिर में हाथ जोड़कर फरार हुए चोर, CCTV में कैद

 

 

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बस चालक को अचानक दौरा पड़ने के कारण वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। हादसे के बाद चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

 

घटना के बाद घायल काफी देर तक सड़क पर तड़पते रहे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शुरुआत में उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए कोई वाहन चालक तैयार नहीं हुआ। हालात को देखते हुए पुलिस को राह चलते वाहनों को रुकवाकर घायलों को अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली- हेमकुंड यात्रियों ने स्थानीय लोगों पर किया डंडों से हमला, झड़प में एसआई को भी आई चोट, आठ गिरफ्तार

 

 

बताया जा रहा है कि समय पर एंबुलेंस भी मौके पर नहीं पहुंच सकी। ऐसे में स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायलों को ई-रिक्शा और ऑटो में बैठाकर नजदीकी अस्पतालों तक पहुंचाया। कई लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य में पुलिस का सहयोग किया।

 

 

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति के बारे में चिकित्सकों द्वारा निगरानी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सरकारी विभागों की गाड़ियों में नियमों की अनदेखी, पीली नंबर प्लेट को सफेद कर दौड़ रहीं टैक्सी गाड़ियां, परिवहन विभाग ने शुरू की कार्रवाई

 

 

हादसे के कारण क्षेत्र में लंबे समय तक यातायात प्रभावित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मौके पर यातायात को सुचारु कराने के साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।