उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून में स्कूल बस-वैन किराया पर स्पष्टता: तय दरें सिर्फ अधिकतम, मनमाने बढ़ोतरी पर रोक

देहरादून न्यूज़- स्कूल परिवहन शुल्क को लेकर जारी असमंजस के बीच परिवहन विभाग ने स्थिति साफ कर दी है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि हाल ही में तय की गई बस और वैन की किराया दरें अधिकतम (मैक्सिमम) हैं, न कि अनिवार्य दरें। ऐसे में यदि किसी स्कूल में अभिभावकों और प्रबंधन की आपसी सहमति से पहले से कम किराया लिया जा रहा है, तो उसमें बढ़ोतरी करना आवश्यक नहीं है।

 

दरअसल, परिवहन विभाग द्वारा स्कूली बसों और वैन के लिए अधिकतम मासिक किराया तय किया गया था। इसके बाद कुछ स्कूलों द्वारा इन आदेशों का हवाला देते हुए किराये में बढ़ोतरी किए जाने की शिकायतें सामने आई थीं। इस पर संज्ञान लेते हुए सचिव राज्य परिवहन प्राधिकरण एसके सिंह ने स्पष्ट किया कि निर्धारित दरों से अधिक शुल्क लेना पूरी तरह प्रतिबंधित है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी – (बड़ी खबर) यहां दुकान में लगी भीषण आग, हादसे में युवक की हुई दर्दनाक मौत

 

उन्होंने बताया कि तय किराये में आने-जाने की कुल दूरी शामिल है। साथ ही, स्कूल प्रबंधन को प्रत्येक बस के रूट, स्टॉपेज और दूरी के आधार पर तय परिवहन शुल्क को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में घरेलू कलह से दुखद घटना, जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत

 

वहीं, वैन संचालकों को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित अधिकतम दरों से ज्यादा किराया न लें। चेकिंग के दौरान उन्हें अभिभावकों या विद्यार्थियों को जारी की गई रसीद दिखानी होगी। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

 

मासिक किराये की अधिकतम दरें इस प्रकार हैं:
बसों के लिए:

  • 1 से 10 किमी: 2200 रुपये
  • 10 से 20 किमी: 2700 रुपये
  • 20 से 30 किमी: 3200 रुपये
  • 30 किमी से अधिक: 3700 रुपये
यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता हत्याकांड- गोविंद के मोबाइल में पहली पत्नी की फोटो और सास-ससुर के बिजली का बिल बना ललिता की हत्या का कारण

 

वैन के लिए:

  • 1 से 5 किमी: 2100 रुपये
  • 5 से 10 किमी: 2500 रुपये
  • 10 से 20 किमी: 3000 रुपये
  • 20 किमी से अधिक: 3500 रुपये

परिवहन विभाग के इस स्पष्टीकरण से अभिभावकों को राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं स्कूल प्रबंधन और वाहन संचालकों पर नियमों का पालन सुनिश्चित करने का दबाव भी बढ़ेगा।