उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

देहरादून न्यूज़- 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ के गायन के साथ हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने तिरंगा फहराया और उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया। उन्होंने देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें बाकी राशि वालों का हाल, पढ़े दैनिक राशिफल

 

 

विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में निभाएं जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों ने जिस मजबूत, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का सपना देखा था, उसे साकार करने की दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी और पूरी लगन के साथ निभानी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) डॉ धकाते ने सभी वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश, वन भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण पर जल्द चलेगा बुलडोजर।

 

 

उन्होंने कहा कि जनभागीदारी और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। उत्तराखंड के विकास के लिए राज्य सरकार भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

 

 

हर क्षेत्र और हर वर्ग तक पहुंचे विकास का लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि विकास का लाभ प्रदेश के हर क्षेत्र और हर वर्ग तक पहुंचे। सभी लोगों के सहयोग और सक्रिय भागीदारी से उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हुई दिल दहला देने वाली घटना: यहाँ झाड़ियों में मिला नवजात का क्षत-विक्षत शव, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया

 

 

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। यह दिन प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।

 

 

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से राष्ट्र निर्माण और उत्तराखंड के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।