उत्तराखण्डकुमाऊं,

खनन कारोबारियों को बड़ी राहत: गौला-नंधौर के 481 वाहनों का स्वामित्व बदला, मृतकों के परिजनों को भी मिला हक

हल्द्वानी न्यूज– गौला और नंधौर नदी में खनन कार्य से जुड़े वाहन स्वामियों के लिए राहत भरी खबर है। जिला प्रशासन ने स्वामित्व परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी करते हुए गौला नदी के 431 और नंधौर नदी के 50 खनन वाहनों का मालिकाना हक बदल दिया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई से कुल 481 वाहन स्वामियों को लाभ मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेला 2026 बना ऐतिहासिक, रिकॉर्ड श्रद्धालुओं के बीच सुगम दर्शन से गदगद हुई मंदिर समिति

 

 

खनन समिति के माध्यम से पूरी की गई इस प्रक्रिया में मृतक वाहन स्वामियों के आश्रितों को भी राहत दी गई है। ऐसे वाहनों का स्वामित्व उनके परिजनों के नाम पर स्थानांतरित किया गया है, जिससे परिवारों को वाहन संबंधी औपचारिकताओं और संचालन में आ रही परेशानियों से निजात मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के उभरते हुए क्रिकेटर को हुई 10 साल की सजा, जानिए क्या है पूरा मामला

 

 

जिला प्रशासन की इस पहल से गौला और नंधौर क्षेत्र में खनन कारोबार से जुड़े वाहन स्वामियों को बड़ी सुविधा मिली है। स्वामित्व परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित वाहन स्वामी नियमानुसार अपने वाहनों का संचालन कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- गंगा दशहरा के पावन पर्व पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरकी पैड़ी पर पैर रखने तक की जगह नहीं, देखे तस्वीरें