उत्तराखण्डकुमाऊं,

काठगोदाम के कलसिया नाले पर नए वैली ब्रिज का निर्माण शुरू, अगस्त के अंत तक होगा तैयार

हल्द्वानी न्यूज़- काठगोदाम स्थित कलसिया नाले पर नए वैली ब्रिज के निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है। शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेयी और नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के अधिकारियों और अभियंताओं को निर्देश दिए गए कि पुल का निर्माण निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।

 

 

अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित वैली ब्रिज की लंबाई 27 मीटर, चौड़ाई 5.5 मीटर होगी और इसकी भार वहन क्षमता 16 टन रहेगी। पुल निर्माण से पहले स्थानीय प्रशासन द्वारा आवश्यक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। साथ ही पुल के एबटमेंट (आधार संरचना) का निर्माण भी पूर्ण हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- जिसे दो दिन से खोज रहे थे परिजन, उसकी सड़क हादसे में चली गई जान, 22 मार्च को घायल हुआ था मृतक

 

 

निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग के अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि नए वैली ब्रिज का निर्माण अगस्त 2026 के अंतिम सप्ताह तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए, ताकि इसे जल्द यातायात के लिए खोला जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की रोक हटाने को उत्‍तराखंड सरकार की हाई कोर्ट में दस्तक, सुनवाई कल, पंचायत चुनाव में रोक जारी

 

 

अधिकारियों ने बताया कि नए वैली ब्रिज के चालू होने के बाद डाउनस्ट्रीम में स्थित वर्तमान वैली ब्रिज को हटाया जाएगा। इसके स्थान पर करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से नया दो लेन स्थायी पुल बनाया जाएगा, जिसके लिए धनराशि पहले ही स्वीकृत की जा चुकी है।

 

 

सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेयी ने कहा कि नए वैली ब्रिज के तैयार होने से दो लेन पुल के निर्माण के दौरान भी यातायात सुचारु रूप से चलता रहेगा। इससे कुमाऊँ मंडल की आपूर्ति श्रृंखला (सप्लाई चेन) प्रभावित नहीं होगी और स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ तीन दोस्तो के साथ नहाते वक्त नदी में डूबा छात्र, SDRF ने शव किया बरामद

 

 

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी और राष्ट्रीय राजमार्ग के अभियंता भी मौजूद रहे।