उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं में 5 दिन से लापता बुजुर्ग का जंगल में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

लालकुआं न्यूज़– नगर के वार्ड नंबर-2 गांधीनगर से 5 दिन पहले मॉर्निंग वॉक के लिए निकले एक बुजुर्ग का शव जंगल में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 70 वर्षीय तुलसी राम के रूप में हुई है। घटना के बाद जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं इलाके में शोक की लहर है।

 

जानकारी के अनुसार, तुलसी राम 27 मार्च की सुबह करीब 4 बजे रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (ब्रेकिंग न्यूज़) लोक गायक प्रहलाद मेहरा का हुआ निधन, यहां ली अंतिम सांस

 

मंगलवार दोपहर कुछ स्थानीय लोगों ने वन विकास निगम के डिपो संख्या चार के पीछे जंगल में एक शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो शव लापता बुजुर्ग तुलसी राम का निकला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- हल्द्वानी से पहाड़ जाने में यात्रियों को होगी दिक्कत, चुनाव ड्यूटी के चलते कल से टैक्सियां, रोडवेज और केमू बसों का न करे इंतजार

 

मृतक के बेटे त्रिलोक आर्या, जो स्टेशन तिराहे पर जायका रेस्टोरेंट संचालित करते हैं, को जैसे ही इस दुखद घटना की सूचना मिली, उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार में मातम पसरा हुआ है।

 

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में आशंका है कि बुजुर्ग जंगल में रास्ता भटक गए होंगे और बाहर नहीं निकल पाने के कारण भूख-प्यास से उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- प्रदेश के कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में उत्तराखंड औद्यानिक परिषद प्रबन्ध समिति की 7वीं बैठक हुई संपन्न

 

हालांकि, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पायेगा।