उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

लालकुआं न्यूज़- नगर पंचायत लालकुआं के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामबाबू मिश्रा का आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले एक माह से निमोनिया से पीड़ित थे और दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में उपचाराधीन थे। आज शाम लगभग चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही लालकुआं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों में गहरा दुःख व्याप्त हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी – विकास खंड हल्द्वानी के कल भी स्कूल रहेंगे बंद

 

रामबाबू मिश्रा लंबे समय से लालकुआं के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए संघर्षरत रहे। उन्होंने देहरादून से लेकर दिल्ली तक कई मुद्दों को उठाया और क्षेत्र के हित में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में नगर पंचायत लालकुआं ने कई विकास कार्यों को गति दी, जिसके चलते वे जनता के बीच लोकप्रिय रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ खेल-खेल में कुत्ते के गले का पट्टा मासूम के लिए बन गया मौत का फंदा, भाई को बचाने के लिए चीखती रही बहन, परिवार में मचा कोहराम।

 

परिजनों के अनुसार, रामबाबू मिश्रा अपने पीछे तीन पुत्र, धर्मपत्नी तथा भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके पुत्र अभिषेक मिश्रा ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर देर रात लालकुआं वार्ड नंबर-3 स्थित उनके आवास पर लाया जाएगा। शुक्रवार की सुबह 10 बजे शव यात्रा निकाली जाएगी, जिसके पश्चात नगर के मुक्तिधाम श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में 7 से 11 अप्रैल तक 5 दिवसीय शिव कथा का आयोजन

 

उनके निधन पर राजनीतिक, सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि रामबाबू मिश्रा का जाना लालकुआं के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके योगदान और संघर्ष को हमेशा याद किया जाएगा।