उत्तराखण्डजॉब अलर्ट,

देहरादून -(बड़ी खबर) जल्द ही इस विभाग में इतने पदों पर आएगी भर्ती, पढ़े खबर….

देहरादून न्यूज़– प्रदेश के सरकारी इंटरमीडिएट विद्यालयों में प्रधानाचार्य के 692 पदों के लिए विभागीय भर्ती होगी। राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से इसके लिए पाठ्यक्रम तैयार कर लिया गया है।

आयोग का कहना है पाठ्यक्रम को मंजूरी के लिए शासन को भेजा गया है, जिसे मंजूरी मिलते ही भर्ती के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। प्रदेश के इंटरमीडिएट विद्यालयों में प्रधानाचार्य के 1,385 पदों में से 1,024 पद कई साल से खाली हैं, जिससे इन विद्यालयों में व्यवस्था बनाए रखने एवं छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कांग्रेस में इस्तीफो का दौर खत्म नही हो रहा है, अब इस वरिष्ठ नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा, तीन दिन में सात ने छोड़ी पार्टी

हालांकि, अधिकतर विद्यालयों में वरिष्ठ प्रवक्ता को प्रभारी प्रधानाचार्य बनाया गया है, लेकिन विभाग के काफी प्रयास के बाद भी प्रधानाचार्य के खाली पद नहीं भर 50% पदों को पदोन्नति से और शेष पदों को विभागीय भर्ती से भरा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(दुःखद) यहाँ खनन की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 3 लोगो की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कहोराम।

पूर्व में शतप्रतिशत पदोन्नति का था पद सरकारी इंटरमीडिएट विद्यालयों में प्रधानाचार्य का पद पूर्व में शतप्रतिशत पदोन्नति पदोन्नति का पद था। तय मानकों को पूरा करने वाले हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक पदोन्नति पाकर प्रधानाचार्य बनते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब पदोन्नति के साथ ही विभागीय परीक्षा से इन पदों को भरा जाएगा।

जिसे देखते हुए शासन ने इन पदों को विभागीय भर्ती से भरने का निर्णय लिया है। शासन की ओर से निर्णय लिया गया है कि प्रधानाचार्य के पदों को विभागीय भर्ती से भरने की कार्रवाई चल रही है। आयोग ने इसके लिए पाठ्यक्रम तैयार कर लिया है, जिसे मंजूरी के लिए शासन को भेजा गया है। जल्द ही विभागीय भर्ती शुरू की जाएगी। – गिरधारी सिंह रावत, सचिव राज्य लोक सेवा आयोग।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ - यहां पहचान छुपा कर युवती के साथ होटल के कमरे में रह रहे युवक को लालकुआँ पुलिस ने लिया अपनी हिरासत में