उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून- यहाँ MBBS की 19 वर्षीय छात्रा का हॉस्टल में मिला शव, फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका

देहरादून न्यूज़– राजधानी देहरादून के जौलीग्रांट स्थित स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी परिसर से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एमबीबीएस की 19 वर्षीय छात्रा तान्या चौहान का शव हॉस्टल के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। इस घटना से यूनिवर्सिटी परिसर में शोक की लहर दौड़ गई है और मेडिकल छात्रों पर बढ़ते मानसिक दबाव को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

 

घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, तान्या की रूममेट जब क्लास खत्म होने के बाद कमरे पर लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने और फोन कॉल करने के बावजूद जब कोई जवाब नहीं मिला, तो उसने यूनिवर्सिटी प्रबंधन को इसकी सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(बड़ी खबर) यहां हो गया दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर वाहन गिरा खाई में, कई लोगों को मौत की खबर।

 

प्रबंधन की मौजूदगी में जब दरवाजा खोला गया तो कमरे के भीतर तान्या का शव चुन्नी के सहारे पंखे से लटका हुआ मिला। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

 

सूचना मिलते ही जौलीग्रांट चौकी पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। कमरे को सील कर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस की जांच में मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, हालांकि आत्महत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ जंगल में गई महिला पर घात लगाए बैठे भालू ने किया हमला, बुरी तरह हुई घायल

 

मृतका की पहचान तान्या चौहान के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की रहने वाली थी। शनिवार को परिजनों के देहरादून पहुंचने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया।

 

परिजनों के अनुसार, तान्या के पिता नीरज कुमार मुजफ्फरनगर के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में रहते हैं और पहले व्यापार से जुड़े थे। वे हृदय रोग से पीड़ित हैं और हाल ही में उनके दिल में स्टंट डाला गया था। तान्या का एक छोटा भाई भी है। बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- मुख्यमंत्री धामी ने 215 उपनिरीक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले—अब असली परीक्षा शुरू

 

जौलीग्रांट चौकी प्रभारी ईश्वर सिंह सैनी ने बताया कि पुलिस छात्रा के दोस्तों, रूममेट और यूनिवर्सिटी स्टाफ से पूछताछ कर रही है। हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट हो सके।

 

इस घटना ने एक बार फिर मेडिकल छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और पढ़ाई के दबाव को लेकर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है।