उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून- दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार दो महिला पुलिसकर्मियों को बस ने कुचला, महिला दारोगा की हादसे में मौत, सिपाही घायल

देहरादून न्यूज़- यहाँ कांवड़ यात्रा की ड्यूटी जा रही महिला दारोगा की हरिद्वार रोड पर बस की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में नंदा देवी मेला शोभायात्रा के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट होंगे डायवर्ट

 

घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपित निजी बस चालक को हिरासत में ले लिया है।

 

थाना बड़कोट में तैनात कांता थापा की कांवड़ में ड्यूटी लगी थी। शनिवार को वह स्कूटी से ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकलीं। इस दौरान उनके साथ महिला कांस्टेबल शकुंतला जोकि कैंट थाने में तैनात हैं, भी साथ में थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: गोला नदी में नहाते समय 13 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत

 

डीकैथलॉन शोरूम के निकट तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में महिला दारोगा की मौत हो गई जबकि महिला कांस्टेबल घायल हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ पति ने पत्नी की गला दबाकर और चाकू मारकर की हत्या, खून से सने कपड़ों में खुद थाने पहुंचकर किया जुर्म कबूल