उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून- अब घर बैठे होगा लाइफ सर्टिफिकेट सत्यापन, उत्तराखंड के पेंशनरों को बड़ी राहत

देहरादून न्यूज- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर उत्तराखंड के पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण पत्र यानी लाइफ सर्टिफिकेट का सत्यापन अब बेहद आसान हो गया है। डिजिटल तकनीक की मदद से बुजुर्ग पेंशनर अब घर बैठे ऑनलाइन सत्यापन कर पा रहे हैं, जिससे उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है।

 

 

प्रदेश में करीब 1.5 लाख पेंशनर हैं, जिनमें से 22 हजार से अधिक पेंशनर देहरादून में निवास करते हैं। पेंशनरों की सुविधा के लिए “जीवन प्रमाण” ऐप और “आधार फेस आरडी” तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। इसके जरिए पेंशनर आसानी से डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/लालकुआं- यहाँ हाइवे में धूल के गुबार से हुआ एक और एक्सीडेंट, बाइक सवार कर्मचारी की नाक की हड्डी हुई फेक्चर, कब जागेगा प्रशासन

 

 

देहरादून कचहरी स्थित मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय में बनाए गए पेंशनर फैसिलिटेशन हॉल में भी लगातार डिजिटल सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। यहां पेंशनरों को आधार अपडेट कराने के साथ डिजिटल प्रक्रिया का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। 1 अप्रैल 2024 से अब तक यहां 1 लाख 84 हजार से अधिक पेंशनरों का डिजिटल सत्यापन किया जा चुका है।

 

 

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अधिक से अधिक पेंशनरों का डिजिटल माध्यम से सत्यापन कराया जाए, ताकि वरिष्ठ नागरिकों को घर बैठे सुविधा मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- प्रदेश में उत्कृष्ठ कार्य करने पर दुग्ध मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक को किया सम्मानित, पढ़े पूरी खबर।

 

 

पेंशनर “जीवन प्रमाण” ऐप के जरिए ऑपरेटर आईडी बनाकर स्वयं भी घर से सत्यापन कर सकते हैं। इसके लिए आधार अपडेट होना और मोबाइल नंबर से लिंक होना जरूरी है। इसके अलावा IFMS ऐप के माध्यम से पेंशनर अपनी सत्यापन स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं और पेंशन स्टेटमेंट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

 

 

पेंशनरों की सहायता के लिए निदेशालय कोषागार ने 8899890000 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। अधिक जानकारी के लिए [email protected] पर संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां हुआ दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौके पर मौत

 

दून निवासी पेंशनर श्रीकांत उपाध्याय ने बताया कि फैसिलिटेशन हॉल में उन्हें डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने का प्रशिक्षण मिला, जिससे अब वे घर बैठे आसानी से अपना लाइफ सर्टिफिकेट नवीनीकरण कर पाएंगे।

 

  • मुख्य कोषाधिकारी नीतू भंडारी ने बताया कि पेंशनरों की सुविधा के लिए कोषागार में विशेष फैसिलिटेशन हॉल बनाया गया है, जहां उन्हें ऑनलाइन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाती है। उन्होंने पेंशनरों से अपील की कि सत्यापन के दौरान आधार से आने वाला ओटीपी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।