उत्तराखण्डक्राइमगढ़वाल,

उत्तराखंड में परिवहन कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, एक दिसंबर तक टली; आज शाम से सड़कों पर दौड़ेंगी बसें

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में परिवहन कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के साथ हुई बैठक के बाद उत्तराखंड परिवहन कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया है। सरकार की ओर से वेतन भुगतान का आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारी नेताओं ने एक दिसंबर तक हड़ताल स्थगित करने पर सहमति जता दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तिथि घोषित, हरिद्वार जिला रहेगा बाहर

 

 

बैठक में कर्मचारियों को दिवाली से पहले अगस्त महीने का वेतन और नवंबर के अंत तक सितंबर महीने का वेतन दिए जाने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद यूनियन ने आंदोलन को फिलहाल रोकने का निर्णय लिया।

 

 

कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी ने बताया कि एक दिसंबर तक हड़ताल स्थगित की गई है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को आज देर शाम से बसों के संचालन के लिए ड्यूटी पर बुलाया गया है। ऐसे में यात्रियों को जल्द ही बस सेवाएं सामान्य होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुद्वारा पांवटा साहिब पहुंचे हरक सिंह रावत, गुरु ग्रंथ साहिब से मांगी माफी — सिख परंपरा के प्रति जताई श्रद्धा, लंगर सेवा भी की

 

 

गौरतलब है कि परिवहन कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार सुबह से शुरू हुई थी, जो शनिवार शाम तक जारी रही। दो दिनों तक बसों का संचालन प्रभावित रहने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, परिवहन निगम को भी करोड़ों रुपये के राजस्व नुकसान का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  एलटी भर्ती में अर्हता नियम बदले: UKSSSC ने दोबारा आवेदन विंडो खोली, 31 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन; समूह-ग के 57 पदों पर भी शुरू हुई भर्ती

 

 

फिलहाल वेतन भुगतान के आश्वासन के बाद हड़ताल टलने से सरकार और परिवहन निगम ने राहत की सांस ली है। हालांकि, कर्मचारियों की निगाहें अब तय समयसीमा के भीतर वेतन भुगतान पर टिकी रहेंगी।