उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड के युवाओं के लिए धामी का बड़ा तोहफा! हर पंचायत में बनेगा खेल क्लब, PRD जवानों का बढ़ेगा मानदेय

देहरादून न्यूज़– राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में युवाओं और खिलाड़ियों के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने युवाओं को हरी झंडी दिखाकर दौड़ के लिए रवाना किया। इस दौरान उन्होंने ऐलान किया कि प्रदेश में प्रांतीय रक्षक दल (PRD) के जवानों का मानदेय बढ़ाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही बैठक आयोजित की जाएगी। साथ ही प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब स्थापित किए जाएंगे।

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए खेल क्लब महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा देहरादून के आमवाला स्थित युवा केंद्र के पास खाली पड़ी जमीन युवा कल्याण विभाग को हस्तांतरित की जाएगी। इस जमीन पर मिनी स्टेडियम और अग्निवीर प्रशिक्षण केंद्र बनाया जाएगा। इससे युवाओं को खेल सुविधाओं के साथ सेना में भर्ती की तैयारी का भी अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हुआ बड़ा सड़क हादसा, उत्तरकाशी से देहरादून जा रही कार गहरी खाई में गिरी, छह लोगों की हुई मौत

 

 

32 से बढ़कर 50 होंगे मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के खेल

मुख्यमंत्री ने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी को लेकर भी बड़ा ऐलान किया। अब इस प्रतियोगिता में शामिल खेलों की संख्या 32 से बढ़ाकर 50 की जाएगी। इसमें पारंपरिक खेलों को भी शामिल किया जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजन के लिए निर्धारित बजट में भी बढ़ोतरी की जाएगी।

 

 

खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में भी इजाफा

मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता के विभिन्न स्तरों पर खिलाड़ियों को मिलने वाली पुरस्कार राशि बढ़ाने की घोषणा की। न्याय पंचायत स्तर पर प्रथम पुरस्कार 300 से बढ़ाकर 400 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 200 से बढ़ाकर 300 रुपये और तृतीय पुरस्कार 150 से बढ़ाकर 200 रुपये किया जाएगा।

 

 

विधानसभा स्तर पर प्रथम पुरस्कार 500 से बढ़ाकर 700 रुपये, द्वितीय 400 से बढ़ाकर 500 रुपये और तृतीय 300 से बढ़ाकर 400 रुपये किया जाएगा।

 

 

इसी तरह संसदीय क्षेत्र स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार की राशि क्रमशः 800, 600 और 400 रुपये से बढ़ाकर 1,000, 800 और 600 रुपये की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग- यहाँ केदारनाथ में हेली से सेल्फी लेने पर मारपीट का वीडियो वायरल, देखे वीडियो।

 

 

राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार 1,500 से बढ़ाकर 2,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 1,000 से बढ़ाकर 1,500 रुपये और तृतीय पुरस्कार 700 से बढ़ाकर 1,000 रुपये किया जाएगा।

 

 

ओवरऑल विजेता जिले को अब मिलेंगे 10 लाख रुपये

मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में ओवरऑल विजेता रहने वाले जिले को दिए जाने वाले मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि भी दोगुनी कर दी गई है। अब विजेता जिले को 5 लाख रुपये के बजाय 10 लाख रुपये दिए जाएंगे।

 

सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

राष्ट्रीय एकता दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और कुशल नेतृत्व से देश की एकता और अखंडता को मजबूत किया। रियासतों के एकीकरण में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- ऑपरेशन रोमियो के तहत 101 हुड़दंगियों और मनचलों पर पुलिस की कार्यवाही

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सबसे पहली पहचान भारतीय होना है। सभी को आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर राष्ट्र की एकता और विकास के लिए मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से खेल, योग और नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा नशे से दूर रहने की अपील की।

 

 

हेलीकॉप्टर हादसे पर जताया दुख

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बदरीनाथ धाम से लौटते समय जोशीमठ क्षेत्र में हुए हेलीकॉप्टर हादसे पर भी गहरा दुख जताया। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

 

 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और खजान दास, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल, विधायक बृजभूषण गैरोला, खेल परिषद के अध्यक्ष कुलदीप बुटोला, उपाध्यक्ष हेमराज बिष्ट, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा और खेल निदेशक दीप्ति सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और युवा मौजूद रहे।