उत्तराखण्डजॉब अलर्ट,

देहरादून- हो जाएं तैयार, उत्तराखंड में 12वीं पास युवाओं के लिए निकली भर्ती, UKSSSC ने जारी किया नोटिफिकेशन

देहरादून न्यूज़ – उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह ‘ग’ के अन्तर्गत परिवहन आयुक्त संगठन में परिवहन आरक्षी के 118 रिक्त पदों, कार्यालय आबकारी आयुक्त में आबकारी सिपाही के 100 रिक्त पदों, कार्यालय आबकारी आयुक्त में उप आबकारी निरीक्षक के 14 रिक्त पदों, गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में हॉस्टल मैनेजर ग्रेड-3 के 02 रिक्त पदों तथा महिला कल्याण विभाग में गृह माता/हाऊस कीपर के 02 रिक्त पदों अर्थात कुल 236 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमन्त्रित किए जाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- प्रदेश में अगले तीन दिन और परीक्षा लेगी बारिश, कई जिलों में रेड-येलो अलर्ट जारी, सभी डीएम को भेजा पत्र

इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर दिनांक 31.12.2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों के चयन हेतु आयोग द्वारा वस्तुनिष्ठ प्रकार की Offline अथवा Online mode में प्रतियोगी परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। प्रतियोगी परीक्षा के संबंध में उल्लिखित तिथि अनुमानित है। परीक्षा की तिथि की सूचना यथा समय पृथक से आयोग की वेबसाइट, दैनिक समाचार पत्रों में प्रेस विज्ञप्ति तथा अभ्यर्थियों को उनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र में दिये गये Mobile Phone Number पर S.M.S. तथा E-Mail द्वारा भी उपलब्ध करायी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) प्रदेश के 25 हजार उपनल कर्मियों का 10 प्रतिशत मानदेय बढ़ेगा, वित्त विभाग ने दी मंजूरी

अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट से ही डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग द्वारा डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र निर्गत नहीं किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को महत्वपूर्ण सूचनाएं भी आयोग की वेबसाइट, E-Mail या S.M.S. से ही मिलेंगी। इसलिए अभ्यर्थी आवेदन पत्र में से ही मिलेंगी। इसलिए अभ्यर्थी आवेदन पत्र में स्वयं का Phone/Mobile Number व E-Mail ही भरें।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में कल बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद; IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

आयोग द्वारा सभी सूचनाएं आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएंगी। अतः आवश्यक है, कि अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी यथा परीक्षा कार्यक्रम, प्रवेश पत्र जारी करना…