उत्तराखण्ड

देहरादून-(बड़ी खबर) कोहरे और शीतलहर की चेतावनी जारी, एक साथ ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

देहरादून- उत्तराखंड में अचानक मौसम ने करवट बदला है और मैदानी इलाकों में घने कोहरे और शीतलहर चलने की आशंका जताई गई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने एक साथ ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 26 और 27 दिसंबर को मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा और शीतलहर चलेगी। उधम सिंह नगर, हरिद्वार, देहरादून के मैदानी इलाके काफी प्रभावित रहेंगे। इसके साथ ही कोहरे की वजह से सड़क हादसों का भी खतरा बना रहेगा, ऐसे में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए वाहनों को सावधानी पूर्वक चलाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  मोटाहल्दु में करंट लगने से हाथी की मौत

मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक दोनों दिन शीतलहर रहने की आशंका है और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच सकता है इधर पहाड़ी इलाकों में 29 दिसंबर तक बर्फबारी के आसार नहीं दिख रहे हैं हालांकि ठिठुरन और तापमान लगातार नीचे गिर रहा है लिहाजा स्वास्थ्य के प्रति लोगों को सचेत रहने की आवश्यकता है।