उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- इस जिले में बारिश का ऑरेंज अलर्ट: 3 सितम्बर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा मंगलवार (02 सितम्बर, 2025) अपराह्न 01:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान में जनपद चम्पावत में 03 सितम्बर को कहीं-कहीं भारी वर्षा, गरज-चमक तथा वर्षा के तीन से अत्यंत तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गई है। विभाग ने इस संबंध में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  (ब्रेकिंग न्यूज़) 5 दिन बाद कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई शुरू, सरकार का दावा- घरेलू उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं

 

 

लगातार हो रही वर्षा और नदी-नालों के जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा निर्णय लिया है। आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा-30(2) के तहत जनपद चम्पावत में **कक्षा 01 से 12 तक संचालित सभी राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के साथ-साथ समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों को 03 सितम्बर (बुधवार) को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अलर्ट! 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन के नियम, 2 साल बाद कोर्ट की मंजूरी जरूरी

 

 

जिलाधिकारी चम्पावत ने मुख्य शिक्षाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि किसी भी विद्यालय द्वारा आदेश की अवहेलना की जाती है तो सम्बन्धित संस्थान/प्रबंधन के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के अन्तर्गत कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दर्दनाक हादसा: मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग को लंगूर ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत

 

 

प्रशासन ने अपील की है कि लोग खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और नदी-नालों के किनारे जाने से परहेज करें।