उत्तराखण्डकुमाऊं,

दीपावली केवल दीपों का नहीं, दिलों को रोशन करने का पर्व है” — विजय रोहित दुम्का

हल्दुचौड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

लालकुआं न्यूज़– भारतीय जनता पार्टी हल्दुचौड़ मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुम्का ने दीपों के पर्व दीपावली की पूर्व संध्या पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां मौसम खराब होने के चलते पैदल मार्ग पर हेलीकॉप्टर ने की इमरजेंसी लैंडिंग

 

 

दुम्का ने कहा कि यह पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की भावना के साथ एकजुट रहने का संदेश देता है। दीपावली का यह पावन अवसर हमारे घरों के साथ-साथ हृदयों में भी प्रकाश फैलाने का समय है।

 

 

उन्होंने लोगों से अपील की कि इस बार दीपावली पर स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करें और स्थानीय कारीगरों व छोटे व्यापारियों से सामान खरीदें। इससे “वोकल फॉर लोकल” अभियान को बल मिलेगा और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्राप्त होगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहां खाली खड़ी स्कूल वैन में अचानक लगी आग

 

 

साथ ही उन्होंने कहा कि दीपावली पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देती है, इसलिए लोगों को पटाखों से होने वाले प्रदूषण से बचते हुए स्वच्छ, हरित और सुरक्षित दीपावली मनानी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) सीएम हो तो ऐसा....डीजीपी की जांच के बाद धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल समेत पीआरओ और गनर पर मुकदमा दर्ज, युवक से मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल

 

 

अंत में मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुम्का ने भगवान श्रीराम से सभी क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और मंगल की कामना की।