उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड के चमोली में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.3 दर्ज

चमोली न्यूज- उत्तराखंड के चमोली जिले में शनिवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई। यह भूकंप सुबह के समय आया और इसकी गहराई जमीन से लगभग 10 किलोमीटर नीचे थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : (अभी अभी) अलर्ट! पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश के चलते गौला नदी में छोड़ा गया 37 हजार 2 सौ क्यूसेक पानी, गौला नदी से सटे लोगों को सतर्क रहने लिए प्रशासन ने दिए निर्देश

 

भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है, लेकिन झटके महसूस होते ही लोगों में दहशत फैल गई और कुछ लोग घरों से बाहर निकल आए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं रेलवे स्टेशन पर आईटीबीपी ने चलाया भव्य स्वच्छता अभियान

 

 

गौरतलब है कि इससे पहले 8 जुलाई को भी उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में भूकंप आया था। उस दौरान भूकंप की तीव्रता 3.2 थी और यह दोपहर 1:07 बजे महसूस किया गया था। एनसीएस के मुताबिक उस भूकंप की गहराई 5 किलोमीटर थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी में शाम को फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, एक ही दिन में दो बार हिली धरती

 

 

राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार आ रहे इन भूकंपों को देखते हुए विशेषज्ञों ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। प्रशासन भी सतर्क है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।