उत्तराखण्डकुमाऊं,

29 साल की सेवा के बाद प्रोफेसर अनिता सिंह को भावपूर्ण विदाई

हल्दूचौड़ न्यूज़- एलबीएस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ के समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) अनिता सिंह 29 वर्ष की उच्च शिक्षा विभाग में सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गईं। महाविद्यालय स्टाफ क्लब की ओर से आयोजित समारोह में उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई। प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने उनके शैक्षिक एवं प्रशासनिक योगदान को याद किया।

 

डॉ. अनिता सिंह ने एमबी गवर्नमेंट पीजी कॉलेज हल्द्वानी से सेवा शुरू की। इसके बाद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर, स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट और एलबीएस महाविद्यालय हल्दूचौड़ में सेवाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज: आज पूरे प्रदेश में बारिश के आसार, चारधाम यात्रियों के लिए अलर्ट जारी

 

 

उन्होंने प्राध्यापक के साथ एनसीसी कैप्टन, मुख्य शास्ता, छात्रसंघ प्रभारी, प्रवेश प्रभारी, बीएड तथा प्रभारी प्राचार्य की जिम्मेदारी भी संभाली। उनके अनेक शोधपत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए तथा उन्होंने विद्यार्थियों को शोध कार्य में मार्गदर्शन दिया।

 

प्राचार्य डॉ. सीमा श्रीवास्तव ने डॉ. अनिता सिंह के योगदान की सराहना करते हुए उनके सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. तारा भट्ट ने किया। प्राध्यापकों ने उनके साथ कार्यकाल के अनुभव साझा किए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- अब बद्रीनाथ हाईवे समेत इन तीन हाईवे पर रात 9 से सुबह 4 बजे तक नहीं चलेंगे यात्री वाहन

 

समारोह में डॉ. कमला पंत, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. बीना मथेला, डॉ. टीसी पांडे, डॉ. कविता बिष्ट, डॉ. शुभ्रा कांडपाल, डॉ. प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. कल्पना शाह, डॉ. अजीत कुमार सैनी, डॉ. हेमलता गोस्वामी, डॉ. रीता दुर्गापाल, डॉ. गीता भट्ट, डॉ. कमला पांडे, डॉ. हेमचंद्र पांडे, डॉ. अरुण कुमार चतुर्वेदी, डॉ. प्रदीप मंडल, डॉ. भूपिंदर औलख, डॉ. अंजुम अली, डॉ. भावना पांडे, डॉ. सूरज पाल सिंह, डॉ. प्रकाश लखेड़ा, डॉ. पूनम साह गंगोला, डॉ. अभिषेक पंत, डॉ. चंद्रकांता, डॉ. जगत सिंह बिष्ट, डॉ. नीता, डॉ. जय प्रकाश पंवार, डॉ. भानु प्रताप दुर्गापाल, गिरीश चंद्र पांडे, हरीश जोशी, कमला, भावना, राकेश, जयपाल और सुमित सहित प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां नशे में धुत पति ने बाइक की चाबी ना देने पर पत्नी की पीट-पीटकर करी हत्या