Uncategorizedअंतरराष्ट्रीय

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद आया पहला बयान सामने, ‘मरना मंजूर है, डरना नहीं’, वही पुलिस से उलझे AAP कार्यकर्ता

  • लंबी पूछताछ के बाद AAP सांसद पर ईडी का शिकंजा
  • संजय सिंह को मिलाकर 14 लोगों की हुई गिरफ्तारी

दिल्ली शराब घोटाले के मामले में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को बुधवार ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले सुबह साढ़े 6 बजे प्रवर्तन निदेशालय ने संजय सिंह के घर पर छापेमारी की थी। आप सांसद के घर पर करीब 11 घंटे तक ईडी की छापेमारी चली।

दिल्ली के आबकारी नीति से जुड़े घोटाले में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय ने AAP सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में इससे पहले कुल 13 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। बता दें कि शराब कारोबारी दिनेश अरोड़ा को सरकारी गवाह बनाने के अगले दिन ईडी ने संजय सिंह के 125 नॉर्थ एवेन्यू स्थित सरकारी आवास पर छापेमारी की थी। दिनेश अरोड़ा ने बयान में कहा है कि संजय सिंह के अनुरोध पर उसने दिल्ली के रेस्तरां और बार मालिकों से 82 करोड़ जमा करके मनीष सिसोदिया को चेक के रूप में पार्टी फंड के बहाने दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में उत्तरायणी कौतिक का भव्य उद्घाटन

भगवान और न्यायपालिका पर भरोसा है- संजय सिंह की पत्नी

ईडी द्वारा संजय सिंह को गिरफ्तार करने के बाद उनकी पत्नी अनीता सिंह ने कहा कि ईडी ने पूरे दिन छापेमारी की और कुछ नहीं मिला। वे एक योजना के साथ आए थे। मुझे भगवान और न्यायपालिका पर भरोसा है, सच्चाई सामने आएगी और हम जीतेंगे।

गिरफ्तारी के बाद संजय सिंह का आया बयान

AAP सांसद की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी द्वारा वीडियो जारी किया गया है। गिरफ्तारी के बाद अपने बयान में संजय सिंह ने कहा कि मुझे दिनभर की छापेमारी में कुछ भी नहीं निकला। इसके बावजूद जबरन मेरी गिरफ्तारी की जा रही है। मोदी जी आप चुनाव हार रहे हैं, यह आपकी हताशा का संकेत है। संजय सिंह ने आगे कहा कि मरना मंजूर है, डरना नहीं,

यह BJP की हताशा को दिखाता- दिल्ली की मंत्री

दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा कि यह एक पूर्व नियोजित स्क्रिप्ट थी। वे (ईडी अधिकारी) उनके आवास पर जाएंगे और 8 घंटे तक वहां बैठेंगे और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लेंगे। यह बीजेपी की हताशा को दिखाता है। पीएम भी जानते हैं कि चाहे 4 राज्यों के आगामी चुनाव हों या 2024 के चुनाव, लोगों ने बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने का फैसला कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- वृषभ, मिथुन और कर्क राशि वालों को मिलेंगे अच्छे अवसर, जानें बाकी राशि वालों का हाल, पढ़ें आज का राशिफल

संजय सिंह की गिरफ्तारी गैर कानूनी है- अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद की गिरफ्तारी पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संजय सिंह की गिरफ़्तारी बिलकुल ग़ैर क़ानूनी है। ये मोदी जी की बौखलाहट दर्शाता है। चुनाव तक ये कई और विपक्षी नेताओं को गिरफ़्तार करेंगे।

गिरफ्तारी पर यह बोले संजय सिंह के पिता

AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर उनके पिता ने कहा कि हमने कहा है कि हम सहयोग करेंगे। मैंने उनसे (संजय सिंह) कहा कि चिंता न करें। मुझे लगता है कि उन्हें गिरफ्तार करने के लिए उन्हें कोई आधार नहीं मिला, लेकिन चूंकि वे (ईडी अधिकारियों को) गिरफ्तार करने के लिए कहा गया था, उन्होंने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके सकारात्मक परिणाम आएंगे, क्योंकि सरकार बदल जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- आज इन राशि वालों को मिलेगा आज भाग्य का साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

संजय सिंह की गिरफ्तारी पर बोले दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष

कांग्रेस किसी भी प्रकार की अनियमितता का समर्थन नहीं करती है और शराब नीति मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। यदि कोई व्यक्ति इसमें शामिल पाया जाता है तो उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए। लेकिन अगर किसी व्यक्ति को इस आधार पर गिरफ्तार किया जा रहा है कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रही है तो यह एजेंसियों का दुरुपयोग है। जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक एजेंडे को पूरा करने के लिए नहीं किया जा सकता है।

पुलिस से उलझे AAP कार्यकर्ता

संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता पुलिस से उलझ गए। इस दौरान पुलिस और आप कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई। इससे पहले संजय सिंह के सरकारी आवास के बाहर जुटे आप कार्यकर्ता ने नारे लगाते हुए कहा, “जब-जब मोदी डरता है ईडी को आगे करता है।”