मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को वन विभाग ने बताए उपाय

लालकुआं न्यूज़- वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह के तहत मंगलवार को तराई पूर्वी वन प्रभाग की डौली रेंज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्रीय लोगों और दानू इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने वन्यजीव संरक्षण व पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उप प्रभागीय वनाधिकारी गौला अनिल कुमार जोशी ने मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने के उपायों पर चर्चा की।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला और सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह खाती ने भी वन्यजीव संरक्षण में जनभागीदारी को जरूरी बताया। वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार पंत ने वन्यजीवों की पारिस्थितिकीय भूमिका और संघर्ष से बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी।
इस दौरान डौली वन परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर अजैविक कूड़ा एकत्र किया गया। विद्यार्थियों के बीच वन्यजीव सुरक्षा विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता भी हुई। रिकूं नाथ प्रथम, विद्या कालोनी द्वितीय और बबली खोलिया तृतीय रहीं। अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।










