उत्तराखण्डकुमाऊं,
हाईस्कूल की परीक्षा में पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल की पोती प्रियंका ने 98.4% अंक पाकर किया क्षेत्र का नाम रोशन

लालकुआं न्यूज़- सीबीएसई की हाईस्कूल परीक्षा में डूंगरपुर हल्दूचौड़ निवासी पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल की पोती प्रियंका दुर्गापाल ने 98.4% अंक पाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी- बनभूलपुरा पत्थरबाजी मामले में पुलिस का ऐक्शन, 11 के खिलाफ एफआईआर, 7 गिरफ्तार
सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में निर्मला कान्वेंट हल्द्वानी की छात्रा एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल व रीता दुर्गापाल की पुत्री प्रियंका दुर्गापाल ने 98.4% अंक प्राप्त करते बड़ी उपलब्धि हासिल की। प्रियंका ने 500 में से 492 अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है, प्रियंका ने अंग्रेजी में 99, हिंदी में 98, गणित में 100, विज्ञान में 98 और सामाजिक विज्ञान में में 97 अंक प्राप्त किए हैं। वह भविष्य में डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहती है।
यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल में बदला मौसम का मिजाज, वीकेंड पर बारिश-बर्फबारी के आसार, सैलानियों की बढ़ी आमद








