उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, प्रदेश के पर्वतीय जिलों में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, 8 अक्टूबर को ऊंचाई वाले इलाकों और ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी होने के आसार हैं। मौसम में बदलाव के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ सकती है।

 

 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। 6 और 7 अक्टूबर को कुछ पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की बढ़ी मुश्किले, पुलिस ने बढ़ाई पॉक्सो की धारा, महिला और उसकी बेटी के बयान किए दर्ज

 

 

 

मैदानी इलाकों में धूप, सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड

प्रदेश के मैदानी इलाकों में फिलहाल मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। देहरादून, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में दिन के समय तेज धूप निकल सकती है। हालांकि, सुबह और शाम के वक्त तापमान में गिरावट के साथ हल्की ठंड महसूस होने के आसार हैं।

 

 

देहरादून में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी देहरादून में आज मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। आसमान साफ रहने के साथ आंशिक रूप से बादल भी छा सकते हैं। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दोपहर बाद कुछ समय के लिए बादल छाने और गरज-चमक की स्थिति बनने की संभावना भी जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, इन तीन जिलों में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

 

 

तीन दिन कैसा रहेगा मौसम?

6 अक्टूबर: प्रदेश के कुछ पर्वतीय जिलों में बारिश और गरज-चमक की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

 

7 अक्टूबर: पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

 

8 अक्टूबर: ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में आयोजित पुरुषों की बैठकी होली में थिरके होल्यार

 

 

इस मानसून में कहीं ज्यादा, कहीं कम हुई बारिश

इस मानसून सीजन में उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों में बारिश का वितरण असमान रहा। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, बागेश्वर में सामान्य से 135 प्रतिशत, चमोली में 56 प्रतिशत और टिहरी में 25 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई। इसके विपरीत, देहरादून में सामान्य से 10 प्रतिशत कम बारिश हुई, जबकि पौड़ी में बारिश सामान्य के आधे से भी कम रही।

 

 

मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में जाने वाले लोगों को मौसम की जानकारी लेकर यात्रा करने की सलाह दी जाती है। गरज-चमक और तेज हवाओं के दौरान सतर्क रहना भी जरूरी है।