उत्तराखण्डकुमाऊं,

जरूरी सूचना: लालकुआं में ट्रैक मरम्मत के चलते समपार संख्या-50 स्पेशल (गोला रोड फाटक) 6 अक्टूबर की रात रहेगा बंद, वैकल्पिक मार्ग का करें उपयोग

लालकुआं न्यूज़- लालकुआं यार्ड स्थित समपार संख्या-50 स्पेशल पर आवश्यक ट्रैक मरम्मत कार्य के चलते इसे सड़क यातायात के लिए कुछ घंटों के लिए बंद रखा जाएगा। इस दौरान इस मार्ग से आने-जाने वाले लोगों को वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करना होगा।

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड- दंगाइयों पर होगी इतनी सख्त कार्यवाही कि, यह कार्यवाही भविष्य के लिए बन जाएगी मिसाल:- सीएम धामी

 

रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार 6 अक्टूबर 2026 की रात 10 बजे से 7 अक्टूबर की सुबह 5 बजे तक समपार संख्या-50 स्पेशल सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा। इस अवधि में रेलवे ट्रैक की आवश्यक मरम्मत का कार्य किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव 2024- प्रदेश में पोलिंग पार्टियों हुई रवाना, आज शाम से थम जाएगा प्रचार, सील होंगी सीमाएं

 

समपार बंद रहने के दौरान आवागमन के लिए समपार संख्या-44ए (इंडियन ऑयल गेट) का इस्तेमाल किया जा सकता है। रेलवे ने लोगों से रेल संरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्धारित अवधि में बंद समपार से आवागमन नहीं करने और वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, 30-31 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट; पहाड़ी जिलों में यलो अलर्ट

 

 

मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद समपार को पुनः सड़क यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। रेलवे ने संबंधित अधिकारियों और आम लोगों से समपार बंद कराने में सहयोग की अपील की है।