उत्तराखण्डकुमाऊं,

पेपर लीक से युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही सरकार- हेमवती नंदन दुर्गापाल

लालकुआं न्यूज़-  नीट पेपर लीक मामले को लेकर किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हेमवती नंदन दुर्गापाल ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक देश के युवाओं के भविष्य के साथ खुला खिलवाड़ हैं।

 

उन्होंने कहा कि लाखों छात्र-छात्राएं दिन-रात मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन सरकार परीक्षा की गोपनीयता तक सुरक्षित नहीं रख पा रही है। इससे मेहनती छात्रों और उनके अभिभावकों में भारी निराशा और आक्रोश है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहाँ शराब समझकर बुजुर्ग ने गटका 'टॉयलेट क्लीनर', हुई मौत

 

 

दुर्गापाल ने कहा कि उनकी बेटी ने भी इस वर्ष नीट परीक्षा दी है, इसलिए वे छात्रों और अभिभावकों की पीड़ा को बेहद करीब से महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश का युवा मानसिक तनाव में जी रहा है, क्योंकि मेहनत के बावजूद परीक्षा प्रणाली पर भरोसा कमजोर होता जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- 70 साल से ऊपर के छह लाख बुजुर्गों को मिलेगा मुफ्त इलाज, पीएम मोदी कल करेंगे इस योजना का शुभारंभ

 

 

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में शिक्षा व्यवस्था भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ चुकी है। पेपर माफिया खुलेआम सक्रिय हैं, जबकि सरकार केवल बयानबाजी तक सीमित दिखाई दे रही है।

 

दुर्गापाल ने कहा कि हर बार पेपर लीक होने के बाद जांच और कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन दोषियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से ऐसे मामलों पर रोक नहीं लग पा रही है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि युवाओं का भरोसा फिर से कायम हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- (बड़ी खबर) शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश, इन 10 बिंदुओं पर निजी स्कूल की करेंगे जांच